बलिया। सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक का शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसा स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ था। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि 6 नवम्बर को हर्नाटांर गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता रोज की तरह सिकंदरपुर से दुकान बंद करके ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। बंसी बाजार के पास सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियों ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक तीलौली गांव निवासी रमेश राम की मौके पर ही मौत हो गई और उपेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उपेन्द्र की मौत हो गई। उपेंद्र का शव शुक्रवार की सुबह उनके घर पहुंचा तो शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उपेंद्र की पत्नी प्रियंका बेसुध हो गयी। मृतक की दो वर्षीय बेटी प्रियांशी और एक वर्षीय बेटा राजवीर को यह पता भी नहीं कि पिता का साया अब उनके सर पर नहीं रहा। उपेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उपेंद्र के भाइयों का बुरा हाल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…