नगर में आज रहेगी गहमागहमी की स्थिति, दो ट्रेन से इतनी संख्या में आ रहे प्रवासी मजदूर……


बलिया. जिलाधिकारी ने कहा है कि आज यानि शनिवार को नगरपालिका परिषद बलिया और उसके आसपास के शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों में वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा वहां पहले चिन्हित की गई दूध, फल, सब्जी, किराना और दवा की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकानें भी बंद रहेंगी।
दरअसल, 9 मई यानि शनिवार को गुजरात के राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन हजार श्रमिकों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन बलिया आ रही है। इसमें आने वाले श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सूचीकरण करने के बाद उनके गृह जनपद तथा आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर में भेजा जाना है। इसके लिए करीब 150 बसों की व्यवस्था की गई है। चूंकि, ट्रेन कोविड-19 प्रभावित विभिन्न रेट और ऑरेंज जोन से होकर आ रही है, ऐसी स्थिति में बलिया पहुंचने पर संक्रमण से बचाव तथा इन व्यक्तियों को ले जाने वाली बसों का आवागमन सुविधाजनक तरीके से हो सके, इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगरपालिका बलिया तथा इससे लगे हुए नगरीय स्वरूप वाले क्षेत्रों में पहले से चिन्हित दूध, फल, सब्जी, किराना स्टोर तथा दवा की दुकान की सिर्फ खुलेंगी। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर भी आज पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
इनसेट…..
दो सीओ व पांच एसएचओ पर रहेगी सुरक्षा की कमान
बलिया. शनिवार को गुजरात के राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन हजार श्रमिकों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन बलिया आ रही है. इसमें आने वाले श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सूचीकरण करने के बाद उनके गृह जनपद तथा आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर में भेजा जाना है. इसके लिए करीब 150 बसों की व्यवस्था की गयी है. चूंकि, ट्रेन कोविड-19 प्रभावित विभिन्न रेट और ऑरेंज जोन से होकर आ रही है, ऐसी स्थिति में बलिया पहुंचने पर संक्रमण से बचाव तथा इन व्यक्तियों को ले जाने वाली बसों का आवागमन सुविधाजनक तरीके से हो सके, इसलिए भारी मात्रा पुलिस बल भी लगाए जाएंगे. एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि प्रवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर दो सीओ, पांच थानों के प्रभारी समेत 250 सिपाही तैनात रहेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago