पौधे लगाने को लेकर हुई मारपीट, नौ लोग घायल…..

रसड़ा. नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा गांव में तीन दिन पूर्व लाठी डंडे से लैस होकर जबरन सहन की भूमि में लगे पौधों को उखाड़ने तथा जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदने तथा मना करने पर मार पीट करने पर उतारू हो जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर दूसरे पक्ष के नौ लोगो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छान बीन शुरू कर दी है।
नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा निवासी राम सोच यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही हेमन्त यादव, बलवंत यादव, विनोद, हरेंद्र पांडेय, रामध्यान पांडेय, राजेन्द्र यादव, ओम प्रकाश, रामाश्रय, वंश बहादुर आदि लाठी डंडा तथा फावड़ा के साथ जेसीबी मशीन लेकर उसके सहन की भूमि में पहुंच गए तथा भूमि में लगे पौधों को उखाड़ कर फेकने लगे तथा गड्ढा खोदवाने लगे। पीड़ित द्वारा मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मार पीट पर उतारू हो गए।उसका नाद भी उखाड़ कर फेक दिए । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago