बलिया में आज से सुबह इतने बजे से इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें, जानें नया रोस्टर….

बलिया डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में दिन वही रहेगा, लेकिन अब समय सबके लिए एक कर दिया गया है।

अब सभी दुकानें अपने निर्धारित दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने तय किए गए दिन के अनुसार ही दुकानों का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि किराना, सब्जी, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल, कृषि, खाद्य पशुपालन से संबंधित दुकान सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी।

बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलने वाली दुकानों में बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, हार्डवेयर स्टोर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कंप्यूटर, चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग की दुकान और जनरल स्टोर शामिल है।

इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड (साड़ी, शूटिंग-शर्टिंग), कास्मेटिक, चूड़ी और जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के गिलास, झोला डिस्पोजल, कॉपी किताब व स्टेशनरी, खेलकूद का सामान और फोटोस्टेट की दुकानें खोलने का रोस्टर है।

मेडिकल, डेयरी और गैस सिलेंडर से सम्बन्धित व्यवस्था प्रतिदिन जारी रहेगी। यह सभी दुकान अब सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago