बलिया- इलाज कराने गई किशोरी से स्वास्थ्य कर्मी ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

रसड़ा डेस्क: रसड़ा नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को देरशाम उपचार कराने आई किशोरी के साथ संविदा पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी की तबियत खराब होने पर अपने माता-पिता के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आई थी.

पीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने किशोरी को देखकर दवा लिख दिए. आरोप है कि किशोरी का पिता दवा लाने के लिए बाहर चला गया और मां उसके पास बैठी थी.

तभी संविदा पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी किशोरी की मां को बाहर कर दरवाजा बन्द कर दिया. कुछ देर तक दरवाजा न खुलने पर किशोरी की मां ने किसी अनहोनी की आशंका पर धक्का देकर वार्ड का दरवाजा खोल दिया तो देखा कि स्वास्थ्य कर्मी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. किशोरी की मां ने शोर मचाया तो अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आसपास के लोग जुट गए और आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को पकड़ कर कमरे में बन्द कर दिया तथा पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी मनीष प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया, पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने रात में ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago