मास्क के नहीं है पैसे पर बलिया के लोग पांच दिन में गटक गए इतने करोड़ की शराब

बलिया डेस्क :  40 दिन लंबे इंतजार के बाद बीते चार मई सोमवार को जैसे ही शराब की दुकान खुली शराब के शौकीनों के मानो खुशी का ठिकाना नहीं था. एक दो बोतल से काम चलाने के बजाय शौकीन लोग दस-दस बोतल तक शराब की खरीद्दारी करते नजर आए.

ऐसे में आम समय औसतन 90 लाख की शराब बिक्री वाले जनपद में इस दिन एक करोड़ रुपये की दारू बेची गयी, मंगलवार को भी लगभग यही सिलसिला बदस्तूर रहा, लेकिन इसके बाद से शराब की बिक्री पर मानो ग्रहण लग गया और बिक्री दर भी काफी घट गया. आबकारी अधिकारी अनुपम राजन की मानें तो सोमवार से शुक्रवार तक लगभग साढ़े तीन करोड़ की दारू बेची गयी है.

जबकि आम समय एक दिन में औसतन 90 लाख की शराब की बिक्री होती है, इस हिसाब अब आंकड़ा कुछ और होना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से बिक्री काफी रही है. उधर शराब के खिलाफ रहने वाले लोगों की मानें तो शराब के शौकीन कुछ दिन पहले तक मास्क और सेनेटाइजर की काफी मांग कर रहे थे, पूछने पर बताते थे कि पैसा नहीं है, लेकिन आज शराब की दुकान जैसे ही खुली वे कंधाछिलौव्वल करके शराब खरीदते नजर आए.

10 मई तक पहली खेप आने की उम्मीद
शराब दुकान के मैनेजर जगदंबा की मानें तो पहले का स्टॉक खत्म हो गया है, ऐसे में जब तक नई खेप नहीं आ जाती है तब तक दिक्कतें हैं. बताया कि आर्डर लगा दिया गया है. दस मई तक मिलने की उम्मीद है. शराब की दुकान में आलम यह है कि ब्रांडेड दारू जैसे ब्लैक डॉग, इंपैरियल ब्लू, बैगपाइपर, रॉयल स्टैग का स्टॉक खत्म हो जाने के कारण या तो लोग मायूस होकर लौट जा रहे हैं या फिर टेट्रा पैक से काम चलाने को मजबूर है.

गर्मी के कारण ह्विस्की की ज्यादा डिमांड
शराब दुकान के मैनेजर राधेश्याम ने बताया कि चूंकि मार्च महीने तक ठंड चल रहा था, लिहाजा हर दुकानदारों के पास रम का स्टॉक अधिक मात्रा में था. जबकि ह्विस्की न के बराबर रही, ऐसे में बीते सोमवार से दुकान खोलने के बाद 80 प्रतिशत लोग ह्विस्की की खरीद्दारी किए, ऐसे में जो भी स्टॉक था, वह खत्म हो गया है. जो बचा है, रम का है, जिसे लोग लेना पसंद नहीं कर रहे हैं.

शराब छोड़ रूझान ताड़ी की ओर
शराब दुकानदारों की मानें तो अभी सीजन ताड़ी का चल रहा है, ऐसे में बहुतसे शराब के शौकीन ऐसे भी है, जो शराब की जगह ताड़ी से काम चला रहे हैं. भले ही लॉक डाउन में ताड़ी कहीं भी उतारी नहीं जा रही है फिर भी शौकीन अपनी-अपनी जुगाड़ लगाकर ताड़ी जुगाड़ ले रहे हैं और उसी से अपना काम चला रहे हैं.

किस दिन कितनी हुई कमाई
सोमवार- एक करोड़.
मंगलवार- 70 लाख.
बुधवार- 60 लाख
गुरुवार- 65 लाख
शुक्रवार- 62 लाख

वहीँ जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आमदिनों के अपेक्षा शराब की बिक्री में कमी आई है, जहां रोजाना 90 लाख रुपये बलिया की औसतन बिक्री थी वहीं अब घटकर 50 से 60 लाख रुपये आ गया है. जिन दुकानों के पास स्टॉक खत्म हो गया है, वे आर्डर लगाए हैं. जल्द ही गोदाम से पूर्ति होने की संभावना है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 hours ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

19 hours ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

4 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 days ago