संस्कृति हत्या: इन तीन संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट, जल्द होगा ख़ुलासा !

संस्कृति हत्याकाड में अब पुलिस नार्काे टेस्ट और ब्रेन मैपिंग का सहारा लेने जा रही है। दरअसल, हत्याकाड के सुरागों की तलाश में उलझी पुलिस टीम अब तीन संदिग्धों का टेस्ट कराने वाली है। एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक, तीनों संदिग्धों के टेस्ट के लिए न्यायालय में आवेदन कर दिया गया है। तीनों ने अपनी सहमति भी दे दी है। सीजेएम से स्वीकृति मिलते ही, इसके बाद तीनों संदिग्धों का नाकरे टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में संस्कृति के साथी छात्रा इंदिरानगर निवासी आदर्श पटेल, बलिया में सीनियर छात्र रहे आदित्य चौहान व पॉलीटेक्निक के तृतीय वर्ष के छात्रा हेमंत सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। हेमंत ने घटना से पहले संस्कृति को करीब 70 एमएमएस किए थे, इसलिए पुलिस को उस पर शक है। आदर्श ने घटना से पहले संस्कृति से फोन पर बात की थी और वह अक्सर उससे बातचीत के साथ चैटिंग भी करता रहता था। आदित्य चौहान की भी संस्कृति से बातचीत होती थी। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद आदित्य का मोबाइल फोन दो दिन तक बंद रहा। घटना की रात उसके मोबाइल फोन की लोकेशन आदिलनगर में मिली थी। इसलिए तीनों का संदेह के आधार पर पुलिस नाकरे टेस्ट कराकर सच्चाई का पता लगाने जा रही है। एसएसपी ने दावा किया कि नार्को टेस्ट के बाद बहुत जल्द वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

दरअसल, पॉलीटेक्निक की छात्रा में दस दिन बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जाच में जुटी पुलिस टीमों का दावा है कि उसके हाथ कातिल की गर्दन तक पहुंच चुके हैं, बस बेनकाब करना बाकी है। कातिल संस्कृति की हत्या कर जिस रूट से घैला पुल गए थे। घटना के समय उस रूट पर सक्त्रिय 45 हजार मोबाइल फोन नंबरों में से पुलिस कातिल के उस एक नंबर को भी ट्रेस करने में कामयाब रही, जिसकी संस्कृति के मोबाइल फोन नंबर के साथ लोकेशन मिली है। 1एएसपी ट्रास गोमती हरेंद्र कुमार का कहना है कि कातिल करीबी ही है, उसकी तलाश की जा रही है। घटना के समय उसने जिस मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल किया उसकी लोकेशन संस्कृति के मोबाइल फोन नंबर के साथ मिली है। मुंशी पुलिया, टेढ़ी पुलिया से लेकर घैला वाले रूट पर काफी आगे तक यह नंबर सक्त्रिय था। एसएसपी दीपक कुमार ने दावा किया है कि कातिल का पता चल गया है, बहुत जल्द वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago