सरकार निकायों के कायाकल्प का दावा कर रही है लेकिन निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे लोग आम आदमी की समस्याओं की खुलेआम … हालत यह है कि सिधारी से लेकर रोडवेज तक चारो तरफ नालियां कूड़े से पटी बजबजा रही हैं। चुंकि नाली साफ ही नहीं होती जिसके कारण यहां अक्सर जलजमाव होता है।
बिल्थरारोड रोडवेज पर जलजमाव के कारण मंगलवार को दो बसें करीब छह घंटे तक फंस गई और इनका परिचालन पूरी तरह से ठप रहा।
इससे विभाग को हजारों का नुकसान भी हुआ और उक्त दोनों बसों के परिचालन के अभाव में यात्रियों की भी जमकर फजीहत हुई। बलिया डिपो की यूपी 60 टी 9515 एवं बेल्थरारोड डिपो की यूपी 50 टी 4735 की गाड़ी सुबह करीब दस बजे करीब एक साथ बिल्थरारोड डिपो पहुंची।
दोनों ही गाड़ी पुन: बलिया जाने के लिए डिपो परिसर में प्रवेश कर गाड़ी को चालक घूमा रहे थे। इसी बीच जलजमाव से बने कीचड़ में दोनों गाड़ियों के टायर स्लीप करते हुए आपस में सट गए।
इसके बाद तो चालकों के घंटों प्रयास के बाद भी बस टस से मस न हो सकी और आपस में टकराने का खतरा बना रहा। बाद में दूसरे बसों से टोचन लगाकर उक्त बसों को निकालने की कोशिश में भी कई बसें फंसने लगी किंतु काफी मशक्कत के बाद उक्त बसों को किसी तरह बाहर निकाला गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…