Categories: बलिया

छपरा-बलिया रूट पर दोहरीकरण के कारण तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट, देखें नया शेड्यूल

बलिया और छपरा आने – जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि छपरा-बलिया खंड के बकुलहा-सुरेमनपुर-रेवती-सहतवार स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीकरण के कारण वाराणसी औड़िहार चलने वाली 3 जोड़ी पैंसेंजर एक मार्च तक निरस्त रहेगी। वही 28 फरवरी तक तिथिवार एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही बताया कि 05445 -05446 छपरा-वाराणसी सिटी -छपरा, 15111- 15112 छपरा-वाराणसी-छपरा एक्सप्रेस, 05135 -05136 छपरा- औंड़िहार-छपरा निरस्त रहेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन छपरा-भटनी औड़िहार मार्ग से- 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस 18 से 27 फरवरी तक, 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 19, 22, 24 एवं 26 तक, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 20, 25 व 27 को , 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 19, 21, 24, 26, 28 तक, 04652 अमृतसर-जयनगर 19, 22, 24 एवं 26 को , 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 21, 23 को व 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल 24, 26 को बदले रूट पर चलेगी।

19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस व 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 26 फरवरी को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेेस 25 को, 15231 बरौनी-गोंदिया 26, 27, 28 को , 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेेस 25 को , 09466 दरभंगा-अहमदाबाद व 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेेस 27 फरवरी को परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
वहीं 18 से 27 फरवरी तक 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस व 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी और 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस छपरा तक चलेगी और यही से वापसी हो जाएगी। 15054 लखनऊ जं. -छपरा एक्सप्रेस और 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस बलिया तक यात्रा समाप्त होगी। 09065 सूरत-छपर 20 व 27 को गाजीपुर सिटी में यात्रा समाप्त करेगी। उक्त ट्रेनों का संचालन यही से होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago