Categories: बलिया

बलियाः नपा और नपं में सफाईकर्मियों के नाम पर फर्जीवाड़े की होगी जांच

बलिया में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सफाईकर्मियों के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आने के बाद अब एसडीएम मामले की जांच करेंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्थाई के अलावा आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाईकर्मियों की तैनाती है। अधिकांश जगहों पर ईओ की ओर से अपने चहेतों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इनमें से कई कर्मचारी काम पर नहीं आते और हर महीने मुफ्त वेतन ले रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इस गड़बड़ी में संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और लिपिक भी मिले हुए हैं जो कि इन कर्मचारियों से मानदेय के रुप में मोटी रकम लेते हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अब अधिकारियों ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में तैनात अस्थाई सफाईकर्मियों को भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में आउटसोर्सिग के अधिकांश पदों पर ईओ- चेयरमैन के चहेतों व कर्मचारियों के परिजनों का कब्जा है। कुछ जगहों पर नियुक्ति करने में लेनदेन होती है। अस्थाई पद पर तैनाती पाने वाले लोगों को 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। ऐसे में कई नियुक्ति सेटिंग से होती है। हर महीने मानदेय जारी होने पर आधा पैसा अधिकारी लेते हैं और आधा कर्मचारी।

अब अधिकारियों का कहना है कि नामों का मिलान कराने के साथ ही पहचान के लिए परेड कराई जाएगी। वहीं इस आदेश मिलने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सीआरओ अनिल कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में आउटसोर्सिंग पर रखे 66 नगर पालिकर्मियों के नियुक्ति में गड़बड़ी M किये मानदेय लेने की शिकायतें मिली है। इसकी जांच सम्बंधित तहसीलों के एसडीएम को करने का निर्देश दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago