Categories: बलिया

बलिया के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाएंगे हेल्थ एटीएम, प्रशासन ने शुरु की कवायद

बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है।

अभी हनुमानगंज, दुबहड़, नरही, गड़वार, चिलकहर, मनियर, पदंह, बांसडीह में हेल्थ ATM लगाए जाएंगे। इन हेल्थ एटीम में मरीजों को सभी प्रकार की सहूलियत मिलेगी। इसमें 40 प्रकार की जांच होती है। हेल्थ एटीएम में सबसे पहले मरीजों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर नाम, जन्मतिथि, लोकेशन, पासपोर्ट साइज फोटो दर्ज करनी होगी। प्रिंट स्कैनिंग के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा।

इसके बाद लॉग इन हो जाएगा। फिर मशीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें हेल्थ चेकअप, कंसल्ट डाक्टर और हेल्थ हिस्ट्री दिखाई देगी। कोई भी व्यक्ति आवश्यकतानुसार विकल्प चयन कर सकता है। इसमें 16 मिनट में जांच रिपोर्ट का प्रिंट निकलेगा और ईमेल पर भेजने के साथ सिस्टम में सुरक्षित सेव रहेगा। जांच व परामर्श के लिए फीस निर्धारित होगी। जो निजी संस्थानों से काफी कम होगी। एक मशीन की कीमत दस लाख रुपए होती है।

नोडल हेल्थ एटीएम डॉक्टर अभिषेक मिश्रा का कहना है कि हेल्थ एटीएम लगाने के लिए तैयारी हो रही है। निजी व्यक्ति संस्था, जनप्रतिनिधियों के माध्यम व राजकीय व्यवस्था के तहत संचालन परमंथन किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago