Categories: बलिया

बलिया – हथियारों से लैस बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। नारायणपाली चट्टी के पास कार सवार मनबढ़ों ने एक कार सवार युवक को रोक कर उस पर लाठी-डंडे सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी पीयूष सिंह (27) हरिपुर से बलिया के तरफ जा रहे थे। इसी बीच नारायणपाली के पास कार सवार लाठी-डंडे और अन्य उपकरण से लैस बदमाशों ने गाड़ी को आगे से रोक दिया। और युवक को उतार कर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर हरिपुर गांव सहित क्षेत्र में काफी आक्रोश है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago