Categories: बलिया

बलिया में सस्पेंड शिक्षक ने पत्नी के साथ आत्महत्या की दी धमकी, विभाग को करना पड़ा बहाल

बलिया में एक शिक्षक को निलंबित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। जहां निलम्बित शिक्षक ने नौकरी से त्यागपत्र देने के साथ ही पत्नी समेत आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद बिना समय गंवाए बीएसए ने निलंबित शिक्षक को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया।

बता दें पूरा मामला शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक स्कूल पिपराकला से जुड़ा है, जहां प्रधानाध्यापक मृत्युजंय सिंह का सितम्बर 2022 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें वह स्कूल के छात्रों से शौचालय की सफाई कराते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद हेडमास्टर को प्राथमिक दौर पर दोषी मानते हुए बीएसए ने 8 सितम्बर 2022 को निलम्बित कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी (रेवती) को जांच का निर्देश दिया।
इस बीच, जनवरी महीने में निलम्बित हेडमास्टर मृत्युंजय ने बीएसए से जांच अधिकारी को बदलने की मांग की। तब बीएसए ने 13 जनवरी 2023 को खंड शिक्षा अधिकारी (चिलकहर ) को जांच सौंप दी। 3 फरवरी को बीईओ ने बीएसए को जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें उन्होंने हेडमास्टर पर लगाये आरोप की पुष्टि करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुसंशा के साथ ही लिखित और मौखिक बयान लेने की बात कही थी।

फिर इसके बाद मामले में नया मोड़ आया। लेकिन बीएसए ने उक्त शिक्षक की बहाली का आदेश जारी कर दिया है। जिसको लेकर बीएसए मनिराम सिंह का कहना है कि सस्पेंड शिक्षक ने त्याग पत्र देने के साथ ही आत्महत्या की धमकी दी थी। इसके बाद उनकी कंडीशनल बहाली कर दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago