Categories: बलिया

बलिया में अवैध हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी पकड़ाए

बलिया में पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिले की पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है और कुख्यात अपराधियों को पकड़ रही है।

हल्दी पुलिस ने पुलिस ने देशी तमंचा के साथ 315 बोर के साथ कल्याण सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह पुत्र सूर्य बली सिंह को बादिलपुर भरखोखा एनएच 31 के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खेजुरी पुलिस ने भी विशाल ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर (बालूपुर थाना खेजुरी, बलिया) को बालुपुर रोड चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

जिसके पास से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ वहीं रेवती पुलिस ने संजय वर्मा पुत्र विशाल वर्मा (निवासी हड़िहाकला, रेवती, बलिया) को बुद्धीरामपुर हड़िहाकला तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago