Categories: बलिया

बलिया – रसड़ा के अधिशासी अधिकारी गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

बलिया। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा में अधिशासी अधिकारी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया। जब अचानक से चंदौली पुलिस कार्यालय पहुंची तो अफरातफरी मच गई। और अधिशासी अधिकारी (EO) राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जो आवास में अनियमितता के मामले में आरोपी हैं।

जानकारी देते हुए रसड़ा पुलिस ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी चंदौली में कांशीराम आवास में अनियमितिता मामले में आरोपी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को पहुंची चंदौली पुलिस ने रसड़ा कोतवाली पुलिस से पहले संपर्क किया। फिर तत्काल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची टीम ने ईओ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। ईओ के अचानक गिरफ्तारी से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी।

पुलिस के मुताबिक साल 2011 में राजेंद्र प्रसाद चंदौली नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे, तभी कांशीराम आवास आवंटन में अनियमितता सामने आई थी। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों समेत करीब 42 लोगों पर जांच चल रही है, जिसमें ईओ राजेंद्र प्रसाद भी आरोपी हैं। रसड़ा सीओ एसएन बैस ने बताया कि ईओ को चंदौली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago