Categories: बलिया

बलियाः तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी झोपड़ी में घुसी, तीन लोग घायल, पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गरीब की झोपड़ी में घुस गई। हादसे में एक महिला, पुरुष समेत छोटा बच्चा भी घायल हुआ है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ही पुलिस वहां गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में पंचर की दुकान में दिग्विजय कुमार अपने परिवार के साथ सोए थे, तभी रात के समय पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए उनके दुकान में घुस गई जिससे वह, उनकी पत्नी चंदा देवी, बेटा ऋषभ कुमार घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस विभाग ने वाहन में सवार तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा संपूर्ण प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

1 hour ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago