बलिया- सुरहाताल में तीन दिवसीय पक्षी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बलिया के सुरहाताल में आज से तीन दिवसीय पक्षी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सफेद कबूतर और तिरंगा-गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग सुरहाताल पहुंचे।

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैय्यर समेत अन्य किसी ने नौकायन का आनंद लिया। विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब देवी इंटर कॉलेज, रामरती बालिका विद्यालय, रामपुर उदयभान, उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती, प्राथमिक विद्यालय सागरपाली की बालिकाओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सुरहा ताल के विकास के लिए पक्षी महोत्सव का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है। इस आयोजन के रूप में आज नींव पड़ी है, अब इस पर बड़ी इमारत बनानी है। उन्होंने शुभांरभ कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि आपने जो पहल शुरु की है, इसको आगे बढ़ाईए। कहीं भी किसी परियोजना की स्वीकृति के लिए मैं खुद तत्पर रहूंगा। मुझे भरोसा है कि प्रदेश ही नहीं, देश के कोने-कोने से लोग भी यहां आएंगे।

परिवहन मंत्री ने मछुवारा समाज का विशेष आभार जताते हुआ कहा, जिला प्रशासन के एक निवेदन पर नाव की पेंटिंग करके उसे बेहतर बनाकर लोगों के मनोरंजन लायक बनाया। मंत्री ने मछुवारों को भरोसा दिलाया कि रोजगार का सृजन करेंगे और आपकी आय को कई गुना बढ़ाने के लिए हरसम्भव पहल करेंगे।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष की फोटोग्राफी में भी बलिया में सबसे प्रमुख रूप से सुरहा ताल का आता है। निश्चित रूप से यह बड़ा पर्यटक स्थल के रूप में होना चाहिए। इस दिशा में यह आयोजन हुआ, जिसके लिए चंद्रशेखर जी की आत्मा भी बधाई दे रही होगी। जिले में जल परिवहन शुरू होने जा रहा है, इसका सबसे अधिक लाभ बलिया को होगा। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान सुरहाताल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने पर चर्चा हुई।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago