Categories: बलिया

पुलिस विभाग में फेरबदल, बलिया एसपी ने दो निरीक्षक समेत 5 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

बलिया पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो निरीक्षक व दो महिला निरीक्षकों के साथ पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

सिकंदरपुर थाने पर तैनात एसएचओ योगेश कुमार यादव और निरीक्षक रामायण सिंह को अपराध शाखा बलिया भेजा गया है। वही महिला निरीक्षक मंजू सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा है।

महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी अनीता को महिला थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं ऑक्टेनगंज चौकी प्रभारी रहे दिनेश कुमार पाठक को प्रमोट करते हुए सिकंदरपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। बता दें दिनेश कुमार की पहचान एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रुप में है। वह अपनी कार्यशैली के चलते कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago