बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के प्रबंधक के ऊपर जानलेवा हमले का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे प्रबंधक को कई जगह चोटें आईं हैं।
मामला अवराईखुर्द गांव का है। जहां पब्बर इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र यादव जोगी विद्यालय पर सो रहे थे। इसी समय एक युवक उनके पास गया और धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। हमले से घबराए प्रबंधक ने किसी तरह युवक के चंगुल से छुटकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक थाना क्षेत्र के ही महरी गांव निवासी है। पैसे लेकर परीक्षा में पास न कराने और उसके लेनदेन को लेकर उपजे विवाद का मामला बताया जा रहा है। आरोपी के परिजनों के अनुसार, युवक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। वह कब आया और घटना को क्यों अंजाम दिया, उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है।
हमले का कारण पूछने पर युवक ने परीक्षा में सर्टिफिकेट को लेकर हीलाहवाली की बात बताई। उधर, प्रबंधक ने बताया कि वह ऐसा क्यों किया, हमें जानकारी नहीं है। हम खुद ही इस घटना से हतप्रभ हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। एसओ भीमपुरा अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…