बलिया की बेटी ने किया नाम रौशन : पिता एयरफोर्स में ऑफिसर, अब खुद बनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट

बलिया। क्रांतिकारी और बलिदानियों की धरती बलिया के लोग हमेशा ही गर्व महसूस कराते रहे हैं। और अब बलिया की बेटियां भी देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। बलिया की बेटी श्रुति रंजन यादव ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।

जानकारी के मुताबिक़ बेलथरा रोड के टंगुनिया गांव की रहने वाली श्रुति रंजन यादव ने ज्वाइन इंडियन आर्मी की नीट की परीक्षा पास करने के बाद इंडियन आर्मी का साक्षात्कार पास कर मेडिकल डिपार्टमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई। उन्होंने ऑल इंडिया में 111वीं रैंक हासिल की।

पहली बार में मिली सफलता- श्रुति रंजन यादव पिता प्रकाश चन्द यादव इंडियन एयर फोर्स में वारंट ऑफिसर हैं। जिनके अनुसार श्रुति रंजन शुरू से मेधावी छात्रा रहीं। कक्षा 8 तक सेंटजेवीयर्स से और कक्षा 9 से 12 तक कि पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कानपुर से की है। इसके बाद कोटा में एक साल कोचिंग में नीट की तैयारी की और पहली बार में नीट की परीक्षा पास कर लिया।

साथ ही उन्होंने बताया कि श्रुति की अपने पिता के एयरफोर्स में ऑफिसर पद पर होने को देखते हुए उनकी भी इच्छा थी कि एक दिन इण्डियन आर्मी आफिसर बनूंगी। श्रुति ने कड़ी मेहनत करके लेफ्टिनेंट पद हासिल किया। श्रुति की इस उपलब्धि से उनके गांव और क्षेत्र में खुशी का माहोल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago