बलिया का ये प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की पाठशाल की जगह बना बछड़ों का ठिकाना !

बलिया डेस्क : एक तरफ जहाँ सरकार बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बड़े बड़े दावे करती है और इतने पैसे इस मद में खर्च किये जाते हैं लेकिन उसका हासिल क्या है, इसकी तस्वीर अब हम आपके सामने लाते हैं. सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है.

यह फोटो बलिया के बीरचन्द्रहां गांव के प्राथमिक विद्यालय है और इसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यहाँ कितनी पढ़ाई होती होगी. बीरचन्द्रहां गांव का प्राथमिक विद्यालय फिलहाल तबेला बन चुका है. यह बछड़ों का ठिकाना बन चुका है. हर तरफ गन्दगी ही गन्दगी है.

जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. शायद किसी को फर्क भी नहीं पड़ता होगा क्योंकि यहाँ पढने वाले छात्र समाज के एक ऐसे हिस्से से आते हैं जिनकी समाज में कोई ख़ास जगह नहीं है. खैर, हमारे देश में शिक्षा का अधिकार है. गरीबों के बच्चों को भी पढने का हक है.

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक सभी बुनियादी शिक्षा देने की बात करते हैं लेकिन ज़मीन पर हकीकत कुछ और ही है. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति का ख़बरें लगातार आती ही रहती हैं. फिर भी हालात कमोबेश जस के तस ही हैं. उम्मीद करते हैं कि अब शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान देगा और कम से कम बच्चों को उनका बुनियादी हक सम्मान के साथ मिलेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago