Categories: बलिया

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 400 से ज्यादा पिलर तोड़ कर ले गए चोर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों में चोर यहां 425 से ज्यादा पिलर तोड़कर ले गए हैं। इतना ही नहीं सीमेंट के पोल भी चोरी हो गए हैं।

बैरिकेटिंग टूटने से पशु एक्सप्रेस वे के अंदर घुस रहे हैं। जिसके चलते दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। चोरी हुए 425 पिलरों की कीमत 11 लाख रुपए के आसपास है। यदि इसी तरह से चोरी होती रही तो प्रशासन को बड़ी आर्थिक हानि होगी साथ ही किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बता दें कि आए दिन विद्युत पोल, बैरिकेडिंग में लगे तार, केबल, मोटर व खंभों की बढ़ती चोरी से कर्मचारी भी परेशान हैं। चोरी की घटनाएं मरदह भांवरकोल, बरेसर व कासिमाबाद थाना क्षेत्र में हुई हैं।

वहीं एक्सप्रेस वे की सुरक्षा के लिए प्रत्येक 25 किलोमीटर पर निगरानी के लिए आठ रिटायर्ड फौजियों की टीम लगाई जा रहे हैं। गश्ती दल भी सक्रिय है। पशु को पकड़ा जा रहा है। इधर एक्सप्रेसवे के निर्माण कंपनी ओरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अजीत कुमार रावत का कहना है कि बार- बार संबंधित थानों को लिखित रूप से सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

चोरी की घटनाएं होने से जहां सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है वही पशुओं के एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से दुर्घटना होने की संभावना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बलिराम का कहना है कि संबंधित थानों को चोरों की तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago