Categories: बलिया

बलिया के चंद्रशेखर विवि में हुई दीक्षांत समारोह की रिहर्सल

बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 9 जनवरी को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन होने वाला है। इस समारोह की अध्यक्षता उ प्र की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसरो के मानद वैज्ञानिक प्रो वाई एस राजन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे। इससे पहले आज कार्यक्रम का रिहर्सल की गई।

इस दौरान कुलपति कल्पलता पाण्डेय ने दीक्षांत मंडप में विधि-विधान से पूजन-हवन किया। पंडित अरुणेंद्र कुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न कराया। कुलपति ने विभिन्न कोर्सेज के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री वितरित की। वहीं कई अन्य कोर्सेज के टॉप-टेन को पूर्वाभ्यास में ही उपाधि वितरित की गई। इसके पहले समारोह स्थल का भूमि पूजन हुआ।

दीक्षांत समारोह की रिहर्सल शिष्ट यात्रा से हुई। रजिस्ट्रार एस एल पाल के नेतृत्व में शिष्ट यात्रा दीक्षांत प्रागंण में प्रवेश की। इसमें विश्वविद्यालय सभा, विद्यापरिषद कार्यपरिषद के सदस्य के अलावा विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष व सबसे आगे वीसी चल रही थीं। कुलपति व कुलसचिव मंचासीन हुए और पीछे कुर्सी पर डीन भी बैठे। इस दौरान स्नातक, एवं स्नातकोत्तर के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री देने की घोषणा की गई। अंत में वापसी में शिष्ट यात्रा का नेतृत्व वीसी ने किया।

कार्यक्रम में कुलसचिव एस एल पाल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अजय चौबे ,डॉ विनीत सिंह प्रोफेसर रविंद्र नाथ मिश्र , प्रोफेसर बैकुंठ नाथ पांडेय, प्रोफ़ेसर अंजनी कुमार सिंह, प्रोफेसर नीरजा सिंह, प्रोफ़ेसर अरविंद नेत्र पांडेय, प्रोफेसर अखिलेश राय, प्रोफेसर जैनेन्द्र पांडेय, प्रोफेसर फूल बदन सिंह , प्रोफेसर निशा राघव, प्रोफेसर ममता वर्मा, प्रोफेसर दयालनंद राय , प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, प्रोफेसर अवनीश चंद्र पांडेय, डॉ धर्मात्मानंद, प्रोफेसर साहेब दूबे ,प्रोफेसर अशोक सिंह, डॉक्टर सीमा वर्मा, डॉ निवेदिता श्रीवास्तव सहित शिक्षक एव कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago