बलिया की इन 26 सड़कों का 30 करोड़ से होगा निर्माण, टेंडर की प्रक्रिया शुरू!

बलिया। जिले में सड़कों का क्या हाल है किसी से छुपा नहीं है। जिले के कुछ इलाकों में खराब सड़कें बड़ा मुद्दा रही हैं।लेकिन अब इससे छुटकारा मिलने वाला है। जिले में राज्य सड़क निधि से 26 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इन मार्गों के निर्माण के लिए लगभग 30 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई है। साथ ही निर्माण शुरू कराने के लिए लगभग 15 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। धनराशि मिलने के बाद विभाग की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिन मार्गों के निर्माण को मंज़ूरी मिली है इन मार्गों पर बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो गया था।

फिलहाल शासन की ओर से राज्य सड़क निधि योजना के तहत 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। लगभग 30 करोड़ की लागत से इन मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इसमें ब्लाकटॉप और सीसी दोनों प्रकार की सड़कें सम्मिलित हैं। मार्गों का निर्माण शुरू करने के लिए 15 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है।  एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से राज्य सड़क निधि से कुछ सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अभी कई सड़कों का प्रस्ताव विचाराधीन हैं। स्वीकृति मिलने पर उस पर भी कार्य शुरू कराया जाएगा।

इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी–  रतसर-प्रानपुर मार्ग मिसिंग लिंक, रतसर-नूरपुर मार्ग का मिसिंग लिंक, गड़वार के अलावलपुर से गुरवा कोइरी टोला संपर्क मार्ग, रेवती के पकहां से भरटोली तक संपर्क मार्ग, रेवती के हुसेनाबाद-झगरहां बस्ती तक संपर्क मार्ग, बेरुआरबारी के धनीघरा में नई बस्ती मनी सिंह तक संपर्क मार्ग, नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से जूड़नपूर अनुसूचित बस्ती तक सीसी सड़क, छीबी में चिलर के डेरा से कल्याण बाबा मंदिर तक संपर्क मार्ग, पकवाइनार-सिधागरघाट मार्ग से संबलपुर छितनहरा संपर्क मार्ग, पूर रजवाहा-गोबरहा-रतसी संपर्क मार्ग, पकड़ी-

रतसी मार्ग तेनुही संपर्क मार्ग, सहुलाई पीएमजीएसवाई मार्ग से सहरोजा चौहान बस्ती संपर्क मार्ग, पकड़ी-मिश्रौली मार्ग से सवन संपर्क मार्ग, जिम्मीचक-प्रसादपुर मार्ग से यादव बस्ती संपर्क मार्ग, खड़सरा-जिगिड़सर मार्ग से राजू पाठक के टोला मार्ग, दुधैला में सीसी मार्ग की निर्माण, सेवक राय के पास सीसी मार्ग का निर्माण, कंचनपुर में सीसी मार्ग का निर्माण, उधरन से उधरनकुटी संपर्क मार्ग, अहिरौली चरौवा से अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग, अंशूपुर संपर्क मार्ग, खनवर नवादा-भरपुरा संपर्क मार्ग, नगरा का महान ब्रह्मपुर संपर्क मार्ग, कैथी खातिमपुर से मठिया संपर्क मार्ग, भुवरखूंट संपर्क मार्ग का निर्माण, रेकुआ नसीरपुर का रिसालपुर संपर्क मार्ग का निर्माण को को मंजूरी मिली  है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago