बलिया के रहने वाले BSF के डीआईजी अरूण सिंह को गृहमंत्री ने दिया पदक, इस सेवा के लिए मिला सम्मान

बलिया के खेवसर गांव के रघुवरनगर गांव निवासी बीएसएफ के डीआईजी अरुण कुमार सिंह को गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया है। उन्हें अदम्य साहस, शौर्य, वीरता व उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के कुल 23 अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया था। जिसमें डीआईजी अरुण कुमार सिंह भी शामिल थे।

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल उत्तरी के उपमहानिरीक्षक अरुण सिंह इस समय राजस्थान के जैसलमेर में तैनात हैं। उनके पिता नन्दकुमार सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त डेंटल सर्जन है। अरुण सिंह में शुरुआत से ही देशसेवा का जज्बा था। उन्होंने कड़ी मेहनत की, पुलिस अधिकारी बने और जनता की सेवा में लगे रहे। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने साहस का परिचय दिया। सूझबूझ से अपनी ड्यूटी निभाई। इसी उत्कृष्ट सेवा के लिए गृहमंत्री ने उन्हें पदक देकर सम्मानित किया है।

वहीं अरूण सिंह को पदक मिलने पर गांव मे खुशी है। गांव के प्रधान अवधपुरी, सोनू पांडे, अरुण मिश्र आदि ने बधाई दी है। अरूण सिंह सभी युवाओं के प्रेरणा हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने दिन रात मेहनत कर पुलिस सेवा में बड़ा पद पाया और अब उन्हें खुद केंद्रीय गृहमंत्री ने सम्मानित किया। इसको लेकर गांव का हर परिवार जश्न मना रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago