बलिया की ग्रामीण महिलाओं को भी अब मिलेगा रोजगार, जानें पूरी डिटेल!

बलिया। महिला सशक्त और सबल बनें इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक नई पहल की है। इसके तहत अब जिले की महिलाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। जिले की 940 ग्राम पंचायतों में ग्राहक सेवा केंद्र को खोलकर महिलाओं को ही संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही गठित समूह की शिक्षित महिलाओं को लघु बैंकिंग के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में लेनदेन की जिम्मेदारी भी महिलाओं के ऊपर ही होगी। खास बात है कि ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालन के लिए उन्हें अपनी जेब से एक रुपये नहीं खर्च करने होंगे।

जिला प्रशासन की ओर से लेनदेन के लिए डिवाइस मुफ्त मिलेगी। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी कि वह गांव के लोगों का खाता खोल सकेंगी और दस हजार रुपए तक का एक दिन में भुगतान कर सकेंगी। जिले में इस काम के लिए बीसी सखी के रुप में 925 महिलाओं का चयन किया गया है। जिन्हें इन दिनों डिवाइस चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें से 256 महिलाओं प्रशिक्षित हो गई हैं। 5 को डिवाइस भी दिया गया है। साथ ही उन्हें बैंक ऋण को छोड़कर सभी जानकारियां दी जा रही हैं। ग्राहक सेवा केंद्रों पर आने वाले ग्राहकों से व्यवहार और उन्हें योजनाओं संबंधित जानकारी कैसे देना है, इसके लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस नई पहले से महिलाओं को बड़े लाभ होंगे। बैंक खाता खोलने, रुपए जमा करने और ग्राहकों के रुपए निकालने से जो भी कमीशन बनेगा, वह बीसी सखियों को मिलेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बड़ी पहल है। गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को राहत मिलेगी और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जो लाभ होगा, वह सीधा महिलाओं को मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago