Categories: featured

गजब है बलिया की उभांव पुलिस, कार में काट दिया हेलमेट का चालान

बलिया। कार में हेलमेट नहीं लगाने पर कटा चालान! यह हेडलाइन पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे लेकिन अगर आप यूपी में हैं तो आपको यह नज़ारा देखने को मिल सकता है। यूपी में अगर आप कार से कहीं जा रहे हैं तो हेलमेट पहनना मत भूलिए क्योंकि यूपी पुलिस आपका चालान काट सकती है। कार में हेलमेट न पहनने को लेकर चालान कटने वाली बात आपको मज़ाक लगी हो लेकिन यूपी की ट्रैफिक पुलिस ने इसे सच साबित कर दिया है।

अक्सर अपने कारनामों से चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस ने राजस्व वसूली के लिए नया फंडा निकाला है। जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति ने कार में हेलमेट नहीं लगाया है तो उसका भी चालान काटा जा रहा है। राजस्व वसली के टारगेट को पूरा करने में उभांव पुलिस ने यह नया कारनामा किया है। बताया जा रहा है कि 24 जुलाई शनिवार को उभांव पुलिस ने नगर के तीनमुहानी निवासी नितिन कुमार वर्मा पुत्र ओमप्रकाश सर्राफ के स्वीफ्ट कार का चालान इसलिए काट दिया कि वह हेलमेट नहीं पहना था।

नितिन वर्मा बिल्थरारोड के मूल निवासी है, वह लखनऊ में ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं और बिल्थरारोड में हीरो बाइक के एजेंसी संचालक भी है। उन्होंने बताया कि वह 24 जुलाई की शाम को अपने हीरो बाइक एजेंसी से कुछ सामान लेने अपने स्वीफ्ट कार यूपी 32 जेजेड 1975 से चैकिया मोड़ की तरफ निकले थे। जहां उभांव थाना की पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया और वाहन संबंधित कागजात मांगा। नितिन ने सारे कागजात भी दिखा दिए लेकिन इसके बाद पुलिस ने वहां से जाने को कहा।

लेकिन वहां से निकलने के आधे घंटे बाद ही उनके मोबाइल पर एसएमएस आया। जिसमें पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए उनके कार का चालान कर दिया था और एक हजार का जुर्माना भी लगाया था। जैसे ही नितिन ने यह मैसेज देखा वह हैरान हो गए। वहीं कार में हेलमेट न पहनने को लेकर चालाक काटने के मामले में पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago