बलिया में तेजतर्रार महिला अधिकारी की एंट्री होने जा रही है। चंदौली जिले के चकिया सर्किल के क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी का तबादला बलिया जिले में हो गया है। वहीं चकिया में उनके स्थान पर पुलिस उपाय उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ से अनिल राय आ गये है। अब चकिया के नवागत CO अनिल राय होंगे।
बता दें कि मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश के द्वारा कल देर रात तबादला लिस्ट जारी की गई। जिसमें महिला अधिकारी प्रीति त्रिपाठी को बलिया सीओ बनाया गया है। प्रीति त्रिपाठी अपने तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर पहचानी जाती हैं। प्रीति त्रिपाठी अपनी ड्यूटी में काफी सक्रियता से काम करती हैं साथ ही उनके बेहतरीन कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
जब प्रीति चकिया की सीओ थी तब उन्हें चंदौली के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपने सर्किल के नक्सल क्षेत्र में जरूरतमंदों में सहायता व सुविधा पहुंचाते हुए अपना विशेष योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। साथ ही प्रीति त्रिपाठी द्वारा चकिया सर्किल क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना भी की थी। प्रीति हमेशा फील्ड पर एक्टिव रहती है और यही बात उन्हें अन्य महिला अधिकारियों से अलग बनाती है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…