महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोप में बलिया से तीन को गिरफ्तार किया

बलिया। शुक्रवार की रात जब मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम बलिया में छापेमारी कर रही थी तो सभी हैरान थे। इसी बीच कई तरह के कयास भी लगाये जा रहे थे जिससे की अब पर्दा उठ गया है। लखनऊ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व एमवीवीवी कमिश्नरेट की टीम ने मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन परिसर से महिला समेत तीन लोगों को  हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस ने ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया है। आरोपितों के पास से मृतक महिला का मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड व नकदी रुपये बरामद हुए हैं।

खबर के मुताबिक मामला मुंबई में महिला की हत्या से जुड़ा है। बताया गया है कि 21 जुलाई को मुंबई के भयेन्दर थाना क्षेत्र के भोलानगर झोंपड़पट्टी में सुमन देवी नाम की महिला की हत्या कर उसके घर से जेवरात, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक व 38 हजार रुपये की डकैती की गई थी। थाना भयेन्दर में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुंबई पुलिस को घटना में संलिप्त अभियुक्तों के बलिया में होने की सूचना मिली। जिसके बाद  मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा।  जिसके बाद सभी टीमों ने अपने जाल फैला दिए और अभियुक्त सोनू पुत्र विजय चौहान निवासी गलाफरपुर पकहा व सुधीर कुमार पुत्र तुलसी चौहान निवासी कुसौरी कला, थाना सहतवार को टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

उनकी निशानदेही पर मुन्नी देवी पत्नी लाला वर्मा निवासी गलाफरपुर पकहा को गिरफ्तार करते हुए टीम ने डकैती का माल भी बरामद किया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सोनू चौहान व सुधीर महाराष्ट्र में एक रबड़ की कंपनी में काम करते थे। सोनू के ही गांव की सुमन अपने पति के साथ भोलानगर झोंपड़पट्टी, भयेन्दर महाराष्ट्र में रहती थीं। उसका पति प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। सोनू व सुधीर का उसके घर पर आना-जाना था। इन लोगों को लगा कि उसके पास 25-30 लाख रुपये के गहके व नगद हैं।

इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर गहने व रुपये लूटने की साजिश रची। किसी को संदेह न हो, इसलिए दोनों ने गांव की महिला मुन्नी देवी को सबकुछ बताकर महाराष्ट्र बुला लिया। दोनों मुन्नी के साथ 21 जुलाई को सुमन के घर पहुंचे। इस पर वह इन सभी के लिए चाय व नाश्ता बनाने लगी। तीनों ने मिलकर उसका मुंह तथा गला दबाकर हत्या कर दी और डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago