Categories: बलिया

परिषदीय विद्यालय में नहीं है रसोई गैस, धुएं के बीच चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील

बलिया। चूल्हे-लकड़ियों के धुएं से निजात दिलाने के लिए सरकार ने उज्जवला योजना की शुरुआत की थी ताकि हर जगह रसोई गैस पर खाना बन सके लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में आज भी मिट्टी के चूल्हे पर भोजना पकाया जा रहा है। जिसके चलते स्कूल परिसर में धुएं का गुबार इकट्ठा हो जाता है और छात्रों को परेशानी होती है।

बेरूआरबारी शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय शिवरामपट्टी में पारंपरिक चूल्हे पर मिड-डे-मील बनाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले 15 सालों से यहीं हालात है, यानि कि विद्यालय में ऐसे ही मिट्टी के चूल्हे पर भोजन पकाया जाता है। स्कूल में गैस का चूल्हा नहीं होने से लकड़ी और सूखे पत्ते जलाकर भोजन बनाया जा रहा है।

यहां की रसोइया जमुनी ने बताया कि विद्यालय में गैस सिलेंडर और चूल्हा नहीं है। ऐसे में मिट्टी के चूल्हे से काम चलाना पड़ता है। सहायक अध्यापिका रितु सिंह ने बताया कि रसोई गैस के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया। गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। चूल्हे पर खाना बनने से पूरे स्कूल में धुआं भर जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती।

वहीं मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह का कहना है कि मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है, जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago