CHC चिकित्साधिकारी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी का है बड़ा गिरोह!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के चिकित्साधिकारी को फोन कर धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारी को धमकी देने वाला आरोपी ट्रांसजेंडर निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक बड़ा गिरोह है, जो कई नेताओं और बड़े लोगों को फोन पर धमकाता था।  आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसने बलिया में भी सीयर सीएचसी के चिकित्साधिकारी को धमकाया था। लेकिन घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। रसड़ा सीओ का कहना है कि आरोपी का सीडीआर मिल चुका है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि मामला 22 मई का है, जहां सीयर सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉक्टर साजिद हुसैन को आरोपियों के द्वारा धमकी दी गई थी। एक मरीज का इलाज कराने गुड्डु कन्नौजिया समेत कुछ युवक पहुंचे थे। जो डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगे। घटना के दूसरे दिन आरोपी ने खुद को बिहार का पुर्व मंत्री श्याम रजक बताकर फोन पर जान से मारने की धमकी थी। पुलिस ने इस मामले में गुड्डू कन्नौजिया व पूर्व मंत्री श्याम रजक के नाम सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाा था। कुछ दिनों बाद आरोपी गुड्डू कन्नौजिया ने जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उसकी जमानत भी हो गई।

वहीं उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि धमकी देने वाला आरोपी ट्रांसजेंडर है। जो पहले भी कई मंत्रियों को धमका चुका है। बिहार व उप्र के कई थानों में उसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा भी दर्ज है। ट्रांसजेंडर फरसाटार के पूर्व प्रधान के घर भी मंत्री के रूप में दावत उड़ा चुका है। पुलिस ने पूर्व प्रधान से भी पूछताछ की है। फिलहाल आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ रसड़ा शिव नारायण वैस ने बताया कि आरोपी की सीडीआर उपलब्ध हो चुकी है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago