ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बाद अब लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 400 करोड़ जारी

बलियाः ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बाद अब लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 400 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस राशि से यूपीडा एक्सप्रेस वे के लिए जमीन खरीदेगा। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भूमि खरीद की प्रकिया बुहत जल्द शुरु होगी।

इसके लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी जल्द ही बलिया आएंगे। बता दें कि लिंक एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने से बलिया को बहुत लाभ मिलेगी। जनपद की सीधी कनेक्टिविटी लखनऊ और दिल्ली से हो जाएगी।

जिससे लखनऊ और दिल्ली जाने में कम समय लगेगा। अभी पूर्वांचल एक्सप्रेस से सफर करने के लिए जनपद के लोगों को गाजीपुर और मऊ तक जाना पड़ता है। लेकिन लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद बलिया सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ जाएगा।

बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि खरीद के लिए पहली किस्त में यूपीए को 500 करोड रुपए की धनराशि दी गई थी। अब लिंक एक्सप्रेस वे के लिए राशि जारी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरु होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago