Categories: बलिया

बलियाः अग्निपथ पर बवाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 53 लोग हिरासत में

बलिया में बीते 17 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर बवाल हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन व यात्री बसों में तोड़फोड़ की थी। इस तोड़फोड़ में रेलवे को बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस घटनाक्रम के बाद से ही उपद्रवियों की तलाश कर रही है।

इसी बीच पुलिस ने बवाल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू पासवान नाम का आरोपी दुबहड़ थाना क्षेत्र के सवंरुबांध का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोनू तोड़फोड़, उपद्रव और आगजनी करने में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

उपद्रव के दिन वाले वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए सोनू की पहचान हुई। रेलवे स्टेशन व भृगु आश्रम के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ करने में वह आगे था। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन के वीडियो से 4 और लोगों को चिन्हित किया गया है जिनकी तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव का रहने वाला युवक भी मुख्य आरोपी की भूमिका निभा रहा था।

वह लोगों को भड़काने का काम कर रहा था। 17 जून से पहले भी उसके युवकों को भड़काने और वीर लॉरिक स्टेडियम में बुलाने में भी मुख्य भूमिका निभा रहा था। नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया, “गिरफ्तार सोनू तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी करने का मुख्य आरोपित है।”

सीओ सिटी प्रीत त्रिपाठी का कहना है, “अग्निपथ स्कीम के विरोध में 17 जून को शहर में, रेलवे स्टेशन पर हुई तोड़फोड़ और ट्रेन में आगजनी करने के आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है। अब तक 53 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। चार की तलाश हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago