Categories: बलिया

इंदिरा आवास आवंटन में धांधली मामले में तत्कालीन सचिव व सेक्टर प्रभारी निलंबित

बलियाः साल 2012-13 के इंदिरा आवास आवंटन में धांधली के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने तत्कालीन सचिव और सेक्टर प्रभारी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि तत्कालीन सचिव और सेक्टर प्रभारी के कार्यकाल में सामान्य वर्ग के व्यक्ति को उसकी जाति बदलकर अनुसूचित वर्ग में आवास आवंटित किया गया था।

मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी थी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन को लेकर प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि मामले अब रिकवरी की कार्रवाई होगी।

बता दें कि साल 2012-13 में नगरा ब्लॉक के उरैनी ग्राम पंचायत में इंदिरा आवास का आवंटन किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सामान्य वर्ग के लोगों को जाति बदलकर अनुसूचित वर्ग का आवास आवंटित किया गया है। जिसके बाद डीएम ने खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी।

जांच में यह बात पता चली कि 15 इंदिरा आवास सामान्य जाति के लोगों को जाति बदलकर आवंटित किया गया है। इतना ही नहीं, कई आवास सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पूर्व में आवास का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को भी आवंटित किया गया है। शिकायत सही मिलने के बाद जांच टीम ने तत्कालीन सचिव परमेश्वर यादव (वर्तमान में सहायक विकास अधिकारी नवानगर) और तत्कालीन सेक्टर प्रभारी रमाकांत राम सहायक विकास अधिकारी कृषि को दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की। डीआरडीए के पीडी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी।

वहीं जिलाधिकारी की संस्तुति पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। डीआरडीए के पीडी के अनुसार, आवास के लिए जारी सरकारी धनराशि की रिकवरी की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago