बलिया में चोरो का तांडव, नकदी, आभूषण पर किया हाथ साफ, कुत्ते को भी मार डाला

बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में शनिवार की रात एक मकान में पेड़ के सहारे प्रवेश कर। घर में रखें आभूषण, करीब तीन लाख रूपये नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं घर में रखे एक पालतु कुत्ते को जहर से मौत की निंद सुला दिया। सुबह घर से कुछ दूर पर टूटी अटैची व खाली बक्सा मिला। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रघुनाथ राजभर की मकान मे शनिवार की रात पेड के सहारे घुस कर चोरो ने करीब तीन लाख रुपए मूल्य के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर से दक्षिण तरफ एक खेत मे टूटी अटैची व खाली बक्सा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बावत विस्तृत जानकारी हासिल किया।

गांव मे ब्राम्हणपुरा मार्ग पर रघुनाथ राजभर पक्की मकान बनवा कर सपरिवार रहते है। घटना की रात खाना खाने के बाद रघुनाथ बाहर सो गए। उनकी पत्नी व बहू घर के अंदर सोए थे। आधी रात के बाद चोरो ने घर के पास स्थित नीम के पेड के सहारे मकान मे उतर कर बक्से व अटैचियो को विधिवत खंगाला। चोरो ने बक्से मे रखे 2.50 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण मंगलसूत्र , मारवाड़ी नथुनी , सिकडी , हार , पैजनी , पेटी आदि व 32 हजार रुपए नकदी को चुरा लिया। सुबह नीद खुलने के बाद महिलाओं ने घर मे सामानो को अस्त व्यस्त देख शोर मचाया। कमरे मे रखी अटैची व बक्सा गायब था। गाव के सिवान मे स्थित एक खेत मे टूटी अटैची व बक्सा मिला।

घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इसी क्रम मे चोरो ने शनिवार की ही रात खेमपुर की अनुसूचित बस्ती निवासी बब्बन कुमार के घर मे भी चोरी का असफल प्रयास किया।.चोरो ने घर के अंदर प्रवेश कर बक्सो को तोड डाला। महिलाओं के जाग जाने से चोर फरार हो गए। चोरो द्वारा घर मे रखे गए जहरीला पदार्थ घर के पालतु कुत्ते को खिला दिया जिससे कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द की चोरी का पर्दाफाश हो जायेगा। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

4 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago