बलिया- आग लगने से खाक हुआ आशियाना, खुले आसमान में रहने को मजबूर

बलिया। जिले के रतसर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगनी जिगनहरा में रविवार को  एक रिहायशी घर में आग लग जाने के कारण घर में रखें नकदी समेत घरेलू सामान व कागजात जल का खाक हो गये। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी, अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे पीड़ित में रोष व्यात है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी प्रदीप राम अपने परिवार के साथ रविवार को चर्च प्रार्थना करने गया। तभी किसी ने सूचना दी कि प्रदीप के घर में आग लग गयी है।
जानकारी होते ही आनन फानन में पहुंचा, जहां ग्रामीण संग पूरा परिवार आग बूझाने का प्रयास किया। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब घर में रखा सबकुछ जलकर खाक हो गया है। प्रदीप ने बताया कि घर में रखा दस हजार रूपये , बैक पासबुक और बच्चो के सर्टीफिकेट सहित गेहू, चावल, कपडा,
चौकी, चारपाई के साथ पूरा सामान जल गया। वे आसमान के नीचे जीवन बीताने को विवश हो गये।  जल गया ।यह घटना तब हुई जब सभी लोग गिरजा घर मे प्रार्थना करने गये थे ।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अरविंद राम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। वहीं वहीं इस अग्निकांड के बाद प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं आया। जिससे ग्रामीणों समेत पीड़ित परिवार में रोष देखा जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago