तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर पुुलिस से हुई नोंकझोंक, बाद में हुआ समन्न

बलिया। जनपद के सिकन्दरपुर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिन्दू समाज पार्टी के कार्यर्ताओं ने तिरंगा यात्रा पुलिस द्वारा काफी नोकझोंक के बाद सम्पन्न कराया गया।

जानकाररी के अनुसार रविवार को जंगली बाबा धाम कठौंड़ा से हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्कर राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला जो जमुई, लीलकर, सिसोटार, डुंहा बिहरा, होते हुए बस स्टेशन चौराहा पर पहुँचा जो पुनः जंगली बाबा धाम कठौंड़ा में जा कर समाप्त हुआ।

इस दौरान परमिशन न होने का आरोप लगाते हुए सीओ सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव व थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया, जिससे घंटो कार्यकर्ताओं व प्रशासन के बीच नोकझोंक होता रहा। बाद में हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन का कहना था कि बिना परमिशन लिए यह तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है जिसको प्रशासन निकालने नहीं देगी।

जबकि हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्कर राय ने बताया कि 30 तारीख को एसडीएम सिकंदरपुर को ज्ञापन के माध्यम से सूचना दे दिया गया था। इस बीच किसी ने किसी भी प्रकार का आपत्ति नहीं किया। लेकिन जब तिरंगा यात्रा निकालना हुआ तो राजनीतिक द्वेष के कारण दबाव में प्रशासन तिरंगा यात्रा रोक रही है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago