चोरी के फोन से की गई थी विधायक उमाशंकर सिंह को धमकी भरी कॉल

रसड़ा के बीएसपी विधायक से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई. करीब एक सप्ताह पहले उन्हें ई मेल पर धमकी भरा लेटर मिला था. ई मेल चेक न करने पर दो दिन पहले विधायक को एक नंबर से कॉल आई और ई मेल चेक करने की बात कहते हुए धमकी दी. ई मेल चेक किया तो उसमें लिखा था कि एक करोड़ रुपये की फिरौती दो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा. विधायक ने इस मामले में गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. साइबर सेल और सर्विलांस सेल ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस नंबर से कॉल की गई वह दो दिन पहले ही चोरी हो चुका था.

टू कॉलर में दाउद इब्राहिम का नाम

विधायक उमाशंकर सिंह की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को रंगदारी मांगने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया. केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच साइबर सेल और सर्विलांस सेल को सौंपी गई. गोमतीनगर इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने बताया कि विधायक को मेल एक सप्ताह पहले की गई थी, लेकिन मेल चेक न करने पर उन्हें दो दिन पहले कॉल की गई थी. इससे पहले दो मैसेज भी किए गए. जिस नंबर से कॉल और मैसेज आए, सर्विलांस सेल की मदद से उसकी पड़ताल की गई. पड़ताल में उस नंबर के टू कॉलर में दाउद इब्राहिम का नाम लिखा आ रहा है.

दो दिन पहले चोरी हुआ था फोन

विधायक से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस बलिया के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह नंबर उसी युवक के नाम पर दर्ज है. पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि उस नंबर का मोबाइल उसी का है, लेकिन दो दिन पहले उसका फोन चोरी हो गया था. पुलिस का दावा है कि मेल और फिरौती मांगने वाला आस-पास का है और उसने शरारत करने के लिए मेल और कॉल की है. पुलिस इस मामले को गंभीरता लेकर जांच पड़ताल कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago