बलिया में नहीं चलेगी अब इनकी नेतागिरी, डीएम ने जारी किया यह आदेश

बलिया। कर्मचारी संगठनों में आज भी ऐसे कर्मचारी नेतागिरी कर रहे हैं, जो रिटायर हो चुके हैं। कर्मचारी संगठन पर ऐसे मठाधीशी करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है।

मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी को जारी किए गए आदेश में साफ कहा है कि सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी अगर संगठन की बात करते हो तो उनकी नहीं सुनी जाए। इस आदेश से पुराने मठाधीशों में खलबली मची हुई है। जिलाधिकारी का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करना आवश्यक है।

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं को निपटाया जाना चाहिए। लेकिन कुछ संगठन में सेवानिवृत्त व्यक्ति भी पदाधिकारी के रुप में शामिल है, जबकि शासनादेश व परिसंघ की नियमावली के अनुसार रिटायर व्यक्ति किसी भी संगठन का पदाधिकारी नहीं हो सकता।

उल्लेखनीय है कि अधिकांश ऐसे मामले देखे जाते हैं जहां कर्मचारी हित नहीं बल्कि व्यक्तिगत हित के लिए भी कर्मचारी संगठनों का दुरुपयोग होता है। छोटे-मोटे मामलों को भी आंदोलन का रूप देकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है इसके चलते सरकारी कामकाज भी प्रभावित होता है ।

संगठनों में आज भी अधिकांश मठाधीश ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनको सरकारी कामकाज से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उनको सरकारी कार्रवाई का भी डर नहीं रहता है।

ऐसे में कभी-कभी व्यक्तिगत लाभ के लिए भी संगठन का प्रयोग करते देखा जाता है। इसी पर रोकथाम के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह ने एक आदेश जारी किया है कि रिटायर हो चुके कर्मचारी अगर संगठन की बात करते हैं तो उनकी नहीं सुनी जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

4 weeks ago