सादगी और शालीनता की प्रतिमूर्ति सोमनाथ चटर्जी: रविशंकर

बलिया।
जनपद के शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को चंद्रशेखर उद्घान में चौदहवीं लोकसभा के अध्यक्ष व पश्चिमी बंगाल से दस बार सांसद व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता व सांसद रह चुके सोमनाथ चटर्जी की 89 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। जिससे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन की खबर जैसे ही शेखर फांउडेशन के सदस्यों ने एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद् रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि दस बार सांसद रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जाना भारतीय राजनीति से महान व्यक्तित्व का जाना है। वामपंथी पार्टियों में लोकतंत्र की मशाल थे। सोमनाथ चटर्जी । यूपीए सरकार से वामपंथी दलों की समर्थन वापसी में पोलित व्यूरो ने सोमनाथ चटर्जी को भी लोकसभा अध्यक्ष से इस्तीफ़ा देने को कहा । सोमनाथ चटर्जी ने इस्तीफ़ा देने से साफ़ इंकार करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद दलगत राजनीति से ऊपर है। पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से दिया। वह अपने फैसले पर अडिग रहे । सादगी और शालीनता की प्रतिमूर्ति सोमनाथ चटर्जी अपनी सादगी , साफ-सुथरी राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सर्वदा याद किए जाते रहेंगे।
वे पूर्व प्रधानम़़ंत्री चन्द्रशेखर के व्यक्तिगत मित्र थे। आप से हम सभी को बहुत कुछ सिखने को मिलता था। आज एेसा लगता है कि कोई बहुत अपना छोड़ कर चला गया।

इस मौके पर बेरूआरबारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि सोमनाथ दा का जाना बहुत बड़ी छति है। जिसकी भरपाई मुश्किल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिरूद्य सिंह, मनोज सिंह, आलोक सिंह झुनझुन, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह बघेल, विनोद सिंह, पिकू सिंह, सुरेन्द्र कन्नोजिया, करण सरावगी, शिवमंगल सिंह आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago