‘महागठबंधन’ तकरीबन तय, बीजेपी भूल जाए ‘73 प्लस’ का मंसूबा: अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में विपक्षी पार्टियों का ‘महागठबंधन’ तकरीबन तय है. इसी के साथ अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 80 में से ‘73 से ज्यादा’ सीटें जीतने के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दावे पर व्यंग्य किया. अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन की सिर्फ तैयारी से घबराए भगवा दल को ये मंसूबा भूल ही जाना चाहिए.

उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा वे कहते हैं कि 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें ये भूल जाना चाहिए और बात 70 प्लस की करनी चाहिए क्योंकि उपचुनाव में तीन सीटें तो वह हार ही चुके हैं. महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा

अमित शाह ने किया है दावा

हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चंदौली में एक रैली में कहा था कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी. ये आंकड़ा 73 से कम कतई नहीं होगा. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल को कुल 73 सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने देख लिया है कि बीजेपी ने उन्हें कैसे धोखा दिया, राजनीतिक लाभ के लिये कैसे जातियों में उलझा दिया गया, कैसे धर्म के नाम पर नफरत फैलायी गयी.

‘सड़कें बन नहीं रही हैं, रक्षा गलियारा कैसे बनेगा?’

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर बीजेपी नोटबंदी जैसी पुरानी बातें भूलकर रक्षा गलियारे जैसी नई बातें कर रही है. आज जब आम सड़कें नहीं बन पा रही हैं और पुलों के लिये अनुमति नहीं मिल रही है तो आखिर ये गलियारा कब और कैसे बनेगा.

अखिलेश ने ये बातें मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के एक कार्यक्रम में कही, उन्होंने कहा कि वो छात्रों को लैपटॉप देकर प्रदेश की बीजेपी सरकार को उसका वो वादा याद दिलाना चाहते हैं, जो उसने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया था. हम जो लैपटॉप दे रहे हैं, ये कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है. आज लैपटॉप हर बच्चे की जरूरत है, इसीलिए एसपी सरकार ने अपने शासनकाल में लैपटॉप बांटा था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago