जिला अस्पताल में आपरेशन का रास्ता हुआ साफ, लॉकडाउन में टाले गए इतने आपरेशन

 

बलिया डेस्क. लॉकडाउन के बाद से जिला अस्पताल में होने वाले आपरेशनों पर एकदम से ग्रहण लग गया था, लेकिन अब जल्द ही जिला अस्पताल में आपरेशन शुरू होने जा रहा है, क्योंकि कोरोना जांच का झंझट अब खत्म हो गया है. सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्प्ताल में ट्रूनट मशीन आने के बाद अब मरीजों के आपरेशन का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को मशीन आने के बाद बुधवार को ऑपरेशन थियेटर को सैनेटाइज कर दिया गया है. शुक्रवार से आपरेशन थियेटर में आपरेशन शुरू हो जाएगा.

 

जिला अस्पताल में अब तक संक्रमण की जांच के लिए कोरोना सैंपलिंग किट न होने से आपरेशन वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था, आपरेशन से पूर्व कोरोना की जांच अनिवार्य कर दिए जाने से मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था. कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए जिले में कोई सीधी व्यवस्था नहीं थी, अब तक यहां सिर्फ सैंपल कलेक्शन होता है, सदर अस्पताल की पैथोलॉजी में सिर्फ नोजल स्वैब और थ्रोट स्वैब (गले व थूक) का सैंपल लिया जाता था. सैंपल लेने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अन्यत्र भेजा जाता था. लेकिन अब ट्रूनट मशीन आ जाने से कोरोना जांच का झंझट खत्म हो गया है, अब आसानी से जिला अस्पताल में आपरेशन हो सकता है.

अब तक टाले गए 292 ऑपरेशन
बीते 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के बाद से जिला अस्पताल में आपरेशन एकदम से बंद हो गया था, जिसके चलते संबंधित मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बीते 70 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें हड्डी के जहां 64 आपरेशन टाले गए, वहीं गठान निकालने के 54 जबकि पेट की गठान के 25 जबकि गर्भाशय के 65, हर्निया के 39,पथरी 45 ऑपरेशन टाले गए थे, अब ऑपरेशन शुरू हो जाने के कारण संबंधित मरीजों ने राहत की सांस ली है.

 

क्या बोले सीएमएस
कोरोना जांच का कोई प्रबंध न होने के कारण अब तक जिला अस्पताल में आपरेशन बंद चल रहा था, लेकिन बीते मंगलवार को मशीन आ गई है और जांच भी शुरू हो गयी है. ऐसे में आपरेशन अब शुरू कर दिया जाएगा.
डा. बीपी सिंह
सीएमएस

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago