बलिया डेस्क. हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीते रविवार को गांव का एक 21 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गाँव को सील कर दिया गया था।
वहीं कोरोना मरीज संपर्क में आने वाले11 लोगों सैंपल गुरुवार को लिया गया। बहादुपुर गांव को रविवार को ही हॉटस्पॉट घोषित कर गांव के चारों तरफ से बैरिकेटिंग कर बन्द कर दिया गया।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश कनौजिया, सचिव रविन्द्रनाथ चौरसिया व रोजगार सेवक मंटू चौबे के द्वारा पूरे गांव के गलियारों सहित सभी स्थानों पर गुरुवार को दवा का छिड़काव कर सेनिटाइज किया गया।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक डा. मुकर्रम अहमद, डा.प्रवीण कुमार, राकेश व अमित कुमार की टीम ने वृहस्पतिवार को बहादुपुर गांव में पहुचकर कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आने वाले परिजनों सहित 11 लोगों का सैंपलिंग किया गया।
इस दौरान डा.मोकर्रम ने लोगों से कहा कि सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।अपने घरों से बाहर न निकले।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश कनौजिया,उपनिरीक्षक राघवराम यादव,अभिषेक कुमार यादव, रामअवतार पटेल आदि रहे।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…