अब बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह पर लगा घोटाले का आरोप !

रिपोर्ट : अनूप कुमार हेमकर

बैरिया डेस्क :  बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम में सुदिष्ट बाबा की भूमि को कथित रूप से क्रय करने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के मध्य शुरू हुआ विवाद अब बढ़ने लगा है। भाजपा की यूथ विंग भाजयुमो के एक नेता ने भाजपा विधायक के विरुद्ध घोटाले व भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप लगाया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के मध्य शुरू हुआ विवाद अब निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर उनके सगे भांजे विनय सिंह की आड़ में निशाना साधा था तथा इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम में सुदिष्ट बाबा की भूमि को फर्जी तरीके से क्रय करने का आरोप लगाया था।

विधायक पर किये ताबड़तोड़ कई हमले

इस आरोप के बाद स्वयं को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के आई टी सोशल मीडिया हेड बताने वाले अनन्त मिश्रा ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। साथ ही विधायक पर ताबड़तोड़ कई हमले भी किये हैं। उन्होंने ट्विटर पर विधायक के बेटे का वीडियो पोस्ट कर दुराचारी पुत्र बताते हुए लिखा है कि दूसरे के उपर फर्जी प्रेस कांफ्रेंस से अच्छा है कि अपने पुत्र पर प्रेस कांफ्रेंस करिये।

कहा- कितना घोटाला किया, इसकी भी जांच जरूरी

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मै विनय सिंह दलकी का समर्थन करता हूं। विनय ने बेरोजगारों को रोजगार का वादा किया है, यह विधायक को खल रही है। दीपक अनन्त मिश्रा यही नहीं रुके। उन्होंने भाजपा विधायक पर परोक्ष रूप से घोटाले का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दूबे छपरा में बांध बनाने के लिये 39 करोड़ आया, बांध एक वर्ष में ही ढह गया। कितना घोटाला किया, इसकी भी जांच जरूरी है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में उल्लेख किया है कि साइकिल से चलने वाले की बलिया में तीन करोड़ की जमीन है, इसकी भी जांच जरूरी है।

हालांकि भाजपा सांसद मस्त के निजी सचिव अमन सिंह ने स्पष्ट किया है कि दीपक सांसद जी के आई टी सेल के प्रभारी नही हैं और सांसद का इनसे कोई जुड़ाव नही है। इसके पूर्व सांसद के भांजे विनय सिंह ने भाजपा विधायक पर हमला करते हुए कहा था कि फर्जी व गलत काम करने वाले क्यों व्याकुल हैं , इसकी जानकारी सभी को है।

इस बीच भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस पूरे मामले में कहा कि वह कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही करेंगे। उन्होंने रिपोर्टर  से बातचीत में कहा कि उन्होंने सुदिष्ट बाबा के भूमि की रक्षा का संकल्प लिया है। इस भूमि को बसपा की सरकार के समय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर काश्तकारों के नाम दर्ज करा लिया गया तथा अब काश्तकारों से भूमि क्रय कर जमीन पर कब्जे का प्रयत्न किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि वह इस इस भूमि की रक्षा के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago