Categories: बलिया

बलिया में चोर का नया कारनामा, ज्वेलरी शॉप पर पहुंचा और निगल लिया सोने का टॉप्स!

बलिया। रसड़ा में एक चोर ने प्राइवेट बस स्टॉप स्थित ज्वेलरी शॉप से सोने के टॉप्स चुराकर निगल लिया और भाग गया। दुकानदार ने भी सूझबूझ दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कई बार शौच कराई लेकिन सोने की टॉप्स नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स की दुकान पर सोमवार दोपहर एक युवक महिला के साथ सोने की दुकान पर पहुंचा। इसके बाद दोनों सोने की टॉप्स देखने लगे। इसी बीच युवक ने दुकानदार से टॉप्स हाथ में ले लिया।

इसी बीच युवक ने किसी को फोन लगाया और बात करते करते अचानक भागने लगा। दुकानदार अशोक सोनी ने उसका पीछा किया। युवक सेंट्रल बैंक के पास बाइक पर बैठकर भागने की फिराक में था लेकिन दुकानदार ने तेजी दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। युवक से टॉप्स को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने टॉप्स निगल लिया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लेकर कई बार शौच करायी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago