Categories: बलिया

1 से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा गंगा उत्सव, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बलिया। आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत जगह जगह विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बलिया में भी गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में और जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम 1 से 3 नवबंर तक मनाया जा रहा है।

जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश अनुसार अलग अलग गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रभात फेरी, दीपोत्सव, योग-ध्यानस गंगा प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम रखे जा रहे हैं।जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय के नेतृत्व मेंं केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, गंगादूत और युवा मंडल के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को मां गंगा में सफाई को लेकर जागरुक करने के साथ ही लोगों में गंगा के प्रति आस्था का भाव जागृत किया जा रहा है।

जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय के मुताबिक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओ को जागरुक किया जा रहा है ताकि वह अपने देश के प्रति जिम्मेदार बनें। गंगा घाटों पर गंदगी न करने का संदेश दिया जा रहा है। जनपद स्तर पर गंगा की साफ-सफाई तथा गंगा मेरी आन बान और शान विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन स्थानीय जी.आई.सी/जी.जी.आई सी एवं अन्य विद्यालय के बच्चों के बीच किया जा रहा है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा मशाल जुलूस से भी लोगों में गंगा के प्रति आस्था और जागरुकता की अलख जगाने की कोशशि की जा रही है।

विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ, महावीर घाट, मुरली छपरा, बन बिहार आदि स्थलों पर किया गया है। कार्यक्रम में वर्धन पाठक, राहुल यादव, मंटू साहनी,ओंकार सिंह, विनोद चौरसिया, पंकज कुमार, अनामिका कुमारी, गौरव राय आदि स्वयंसेवी का सहयोग उल्लेखनीय रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago