बलिया में फेफना सीट से टिकट की लाइन में नहीं हैं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी?

बलिया से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रहे अंबिका चौधरी की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बलिया जिले के फेफना में सपा कार्यकर्ताओं के साथ अंबिका चौधरी ने एक बैठक की। सपा नेता की यह बैठक अंबिका चौधरी के कपूरी स्थित आवास पर हुई। अंबिका चौधरी ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से सपा में आए हैं।

अंबिका चौधरी ने इस बैठक में अपने भविष्य को लेकर भी संकेत दे दिए। दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक अंबिका चौधरी ने कहा है कि “हम 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य से आए हैं और टिकट की लाइन में नहीं है।” उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी दोनों शीर्ष पर है।”

बलिया के सपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में अंबिका चौधरी ने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता के साथ ज्यादती होती है तो सरकार बन जाने के बाद उसका भी हिसाब किया जाएगा। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष और अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अंबिका चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा रहे हैं। सपा के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अंबिका चौधरी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। फेफना से विधानसभा का टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज अंबिका चौधरी बसपा में चले गए थे। 2017 के चुनाव में बसपा ने उन्हें फेफना से टिकट दिया। लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

2021 में उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद ये कयासें लगाई जा रही थीं कि अंबिका चौधरी की एक बार फिर सपा में वापसी हो सकती है। हुआ भी ठीक यही। अगस्त, 2021 में अंबिका चौधरी अपने बेटे और समर्थकों सहित सपा में शामिल हो गए। लखनऊ में खुद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

अंबिका चौधरी अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले बलिया में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि इस बार वो खुद को टिकट की लाइन में नहीं बता रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago