Categories: featured

बलिया। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 20 जुलाई को, अधिकारी दिलाएंगे शपथ

बलिया। जिले के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को 20 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शपथ दिलाने लिए ब्लाकवार अधिकारियों के नामित कर दिया है। 20 जुलाई को यह सभी नामित अधिकारी नवनिर्वाचित प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद यह सभी प्रमुख अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होते ही उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रवार अधिकारी दिलाएंगे शपथ-

डीएम की ओर से जारी आदेश में विकास खंड बांसडीह, बैरिया व सीयर में वहां के एसडीएम यानि कि एसडीएम बांसडीह, एसडीएम बैरिया व एसडीएम बेल्थरारोड शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा विकास खण्ड बेलहरी में एसडीएम सदर जुनैद अहमद, नगरा में एसडीएम रसड़ा, हनुमानगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी व दुबहड़ में जिला कृषि अधिकारी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। विकास खंड पंदह में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नवानगर में एसडीएम सिकंदरपुर, मनियर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बेरुआरबारी में जिला विकास अधिकारी, रेवती में जिला युवा कल्याण अधिकारी व मुरली छपरा ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नए प्रमुख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी प्रकार विकासखंड सोहांव में उप निदेशक कृषि, गड़वार में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, चिलकहर में परियोजना निदेशक, रसड़ा में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शपथ दिलाएंगे।

पूरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समय पर सूचित किया जाए और इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमाम नियमों का पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago