Categories: featured

बलियाः खाने को लेकर हुआ बवाल तो हरकत में आया जेल प्रशासन, रसोई की सफाई हुई, खाने की जांच शुरु

बलिया। जिला जेल में खाने को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद अब जेल प्रशासन अपनी गलतियों को सुधारने में जुट गया है। 14 जुलाई को जैसे ही बंदियों ने जिलाधिकारी से खराब भोजन की शिकायत की तो हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जेल में बन रहे खाने की जांच शुरु की गई। अब सुबह-शाम का भोजन तय मेन्यू के हिसाब से देने के लिए जांच की जा रही है साथ ही फूड इंस्पेक्टर खाने में इस्तेमाल होने वाली साम्रगी की अच्छे से जांच कर रहे हैं। बीते तीन से यही प्रकिया जारी है।

रसोई के बर्तन बदलाए, रोज चेक हो रही खाने की क्वालिटी-

लापरवाही के बाद से जेल प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। अब बंदियों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी भी चेक हो रही है साथ ही बंदियों को भोजन भी मेन्यू के हिसाब से परोसा जा रहा है। वहीं इसके लिये रसोई के बर्तन बदल दिये गये हैं। नए बर्तन की खरीद हुई है। रसोई की बेहतर सफाई की जा रही है। इन सब कामों में लापरवाही न हो इसके लिए दो जवानों को विशेष निगरानी के लिये तैनात किया गया है।

जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी शुरु-

जिला जेल में वर्तमान समय में 834 बंदी हैं, इसमें पांच महिलाएं व दो बच्चे भी हैं। जिला जेल की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगने का काम शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चार कैमरे और लगाए जाएंगे। इससे जेल के अंदर की गतिविधियों पर उच्चाधिकारी नजर रखे रहेंगे। जेल में बंदियों के हंगामा के बाद शासन पूरी तरह से गंभीर है। वहीं जेल में भोजन की व्यवस्था की जांच को पहुंचने वाले एसडीएम व फूड इंस्पेक्टर बंदियों से समस्याओं की पूछताछ भी कर रहे हैं। साथ ही भोजन कैसा है इसकी भी जानकारी लेते है। जेलर अंजनी गुप्ता का कहना है कि जेल में स्टोर, रसोई व भोजन की प्रतिदिन चेकिग की जा रही है। इसको लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। मेन्यू के हिसाब से खाना बन रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago