बलिया डेस्क : बलिया ज़िले में एक बार फिर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि पुलिस ने वहां बाबा साहेब की नई मूर्ति लगवाकर माहोल को शांत कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है।
मामला मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव का है। यहां गुरुवार देर रात सड़क किनारे स्थापित बाबा साबेह की एक प्रतिमा को कथित तौर पर कुछ अराजक तत्वों ने धक्का देकर गिरा दिया। इस बात की ख़बर इलाके के लोगों को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब वो वहां से गुज़रे। ये ख़बर गांव में आग की तरह फैल गई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां बाबा साहेब की नई मूर्ति लगवा दी और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहोल को शांत करा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने कहा कि मूर्ति साजिश के तहत तोड़ी गई है या किस अन्य कारण से गिरी है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि टूटी हुई प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया है।
ये पहला मौका नहीं है जब ज़िले में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। इससे पहले अगस्त के महीने में गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकलपुर गांव में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। उस वक्त भी पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए बाबा साहेब की टूटी हुई प्रतिमा की मरम्मत कराई थी। वहीं अप्रैल 2018 में नगरा थानाक्षेत्र के ढेकवारी गांव में अराजक तत्वों ने बाब साहेब की मूर्ति को खंडित कर दिया था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…